मानसा में गैंगस्टरों पर पुलिस की कार्रवाई:55 लोगों को हिरासत में लिया, यात्रियों के सामान की चेंकिंग, जस्सी पैंचर भी लाया गया

पंजाब के मानसा में ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत पुलिस ने दूसरे दिन भी सख्त चेकिंग अभियान चलाया। बठिंडा रेंज के डीआईजी हरजीत सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड समेत जिले के कई स्थानों पर विशेष जांच की गई। डीआईजी हरजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि अभियान के दौरान बीते दिन 71 और आज 55 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के गैंगस्टरों से संबंध पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने या धमकी देने वालों पर भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। गैंगस्टर जस्सी पैंचर को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया इस अभियान के तहत गैंगस्टर जस्सी पैंचर को भी पुलिस द्वारा प्रोडक्शन/प्रोटेक्शन वारंट पर लाया गया है। डीआईजी ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत पूरे पंजाब में लगातार चेकिंग अभियान जारी है और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब को गैंगस्टर और नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस के विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *