फर्जी IPS बनकर शादी करने वाला मध्यप्रदेश से गिरफ्तार:महिला के नाम से 19 लाख का बैंक लोन उठाया, रुपए लेकर हो गया था फरार

बांसवाड़ा के साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो फेसबुक पर खुद को नकली IPS अधिकारी बताकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी अक्षत राज कोठारी ने न केवल एक लड़की से शादी की, बल्कि उसके नाम पर 19 लाख रुपए का बैंक लोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके से दबोचा है। ​फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी और आखिर में बड़ा ‘धोखा’ ​आरोपी अक्षत राज कोठारी ने सोशल मीडिया (फेसबुक) के जरिए पीड़िता से संपर्क बढ़ाया था। खुद को बड़ा पुलिस अधिकारी बताकर उसने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और फिर मुलाकात के बाद शादी रचा ली। शादी के बाद आरोपी ने पत्नी के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक से 19 लाख रुपए का लोन लिया और राशि लेकर फरार हो गया। ​10 हजार का इनामी, डेढ़ साल से बदल रहा था ठिकाने ​साइबर थाना प्रभारी हरिओम जी ने बताया – आरोपी के खिलाफ साल 2024 में धारा 420 और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। वह पिछले 1 साल 6 महीने से अपना नाम बदलकर अलग-अलग जगहों पर छिप रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। ​पुलिस की साइबर टीम ने तकनीकी अनुसंधान और विशेष इनपुट के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। CI हरिओम के नेतृत्व में समुंद्र सिंह, महेंद्र सिंह व किशनलाल की टीम ने इंदौर में दबिश दी और आरोपी को राजेंद्र नगर से डिटेन किया। ​पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी का अन्य थानों से भी क्रिमिनल रिकॉर्ड मंगवा रही है ताकि इसकी अन्य ठगी की वारदातों का भी खुलासा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *