भीलवाड़ा में पशु चिकित्सालय बना चोरों का निशाना:कालू खेड़ा ऑफिस के ताले तोड़ लैपटॉप ओर डॉक्युमेंट्स चुराए, ग्रामीण बोले-सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

भीलवाड़ा के कालू खेड़ा राजकीय पशु चिकित्सालय में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।चोर अस्पताल में रखे लैपटॉप सहित अन्य महत्वपूर्ण उपकरण चुराकर ले गए, वहीं कई आवश्यक डॉक्युमेंट्स को भी खुर्द-बुर्द कर दिया।घटना की जानकारी सुबह ड्यूटी पर पहुंचे पशु चिकित्साकर्मी कुलदीप सेन को उस समय लगी, जब कार्यालय के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा हुआ था। लैपटॉप ओर डॉक्युमेंट्स गायब मामला मांडल थाना क्षेत्र के कालू खेड़ा गांव का है,बीती रात चोरों ने पशु चिकित्सालय को निशाना बनाया।यहां रखे लैपटॉप, जरूरी उपकरण तथा रिकॉर्ड से संबंधित कागजात चुरा लिए गए। कुछ फाइलें और दस्तावेज मौके पर ही फाड़कर फेंक दिए गए, जिससे विभागीय कार्यों में परेशानी खड़ी हो गई है। चोरी गए उपकरणों में उपचार व प्रशासनिक कार्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण डाटा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने संभावित मार्ग की जांच शुरू की घटना को लेकर पशु चिकित्सा कर्मी कुलदीप सेन ने मांडल थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा संभावित मार्गों की जांच शुरू की है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि पशु चिकित्सालय जैसे सरकारी संस्थान में चोरी की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। क्रेडीट: जितेंद्र सिंह गौड़, मांडल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *