पप्पू यादव को बेल, लेकिन जेल में ही रहेंगे:2 नए केस में पुलिस ने रिमांड पर लिया; व्हीलचेयर से कोर्ट लाए गए थे सांसद

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को मंगलवार को MP-MLA कोर्ट से 31 साल पुराने मामले में जमानत मिल गई है, लेकिन वो अभी जेल में ही रहेंगे। कोतवाली में प्रोडक्शन और बुद्धा कॉलोनी मामले में पुलिस ने पप्पू यादव की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने रिमांड मंजूर की है। इसका मतलब ये ही कि पप्पू यादव अभी बेऊर जेल में ही रहेंगे। बेल पर सुनवाई के लिए पप्पू यादव बेऊर जेल से करीब 12.30 बजे ही कोर्ट पहुंच गए थे। 2 बजे बेल पर सुनवाई शुरू हुई। पप्पू यादव कोर्ट में व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए। पप्पू यादव की गिरफ्तारी शुक्रवार को 31 साल पुराने मामले में हुई थी। आरोप है कि पप्पू यादव NEET स्टूडेंट की मौत का मामला उठा रहे थे, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। कल यानी सोमवार को ही उनके वकील बेल फाइल करने वाले थे, लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई। इस कारण कोर्ट के सारे काम ठप हो गए। कोर्ट बंद करना पड़ा था और पप्पू यादव की बेल समेत अन्य मामलों में सुनवाई टल गई थी। इधर, नीट केस में पुलिस 10 नए DNA सैंपल लेगी, इससे पहले 18 लोगों की DNA रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वहीं शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक आज बेल के लिए कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। पप्पू यादव लगातार सरकार को घेर रहे थे NEET छात्रा मामले को लेकर पप्पू यादव लगातार सरकार और प्रशासन को घेर रहे थे। उन्होंने अस्पताल से जुड़े कुछ लोगों के कथित ऑडियो क्लिप भी जारी किए थे, जिनमें इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे। अब तक पप्पू यादव बिहार में इस मुद्दे पर आवाज बुलंद कर रहे थे। अब वे इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने लगे थे। सबसे पहले उन्होंने संसद में इस मामले पर प्रदर्शन किया। वे पोस्टर बैनर के साथ संसद के बाहर खड़े दिखे। जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव NEET छात्रा मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले थे। इससे पहले शुक्रवार देर रात उन्हें 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार कर लिया गया। NEET छात्रा केस में 10 नए सैंपल लेगी SIT दूसरी तरफ NEET छात्रा रेप मौत मामले में SIT की जांच अभी क्लोज नहीं हुई है। SIT अपने स्तर इस में लगी हुई है। राज्य सरकार से CBI जांच कराने के लिए अनुशंसा की गई है। वहीं, SIT मेंबर्स तेजी से डायरी कम्प्लीट करने में लगे हैं। अब इस पूरे मामले की एक बार फिर से वरीय अधिकारी ने समीक्षा की है। पॉइंट्स अभी तक छूटे हैं, उस पर तेजी से काम कर के कम्प्लीट करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक छात्रा के बैंक डिटेल्स, बर्थ सर्टिफिकेट और शेष रह गए लगभग 10 संदिग्धों के DNA सैंपल लेने के निर्देश SIT को मिले हैं। ऐसे में SIT छात्रा की बैंक डिटेल्स के जरिए पता करने की कोशिश करेगी कि हर महीने कितने रुपए उसके एकाउंट्स में आते थे और कौन भेजते थे। पप्पू यादव की पेशी और NEET स्टूडेंट केस से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *