खरसिया रेंजर 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:वन भूमि को आबादी घोषित करने सरपंच से की थी पैसों की डिमांड, ACB ने किया ट्रैप

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में खरसिया रेंजर को एसीबी ने 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रेंडर ने वन भूमि को आबादी घोषित करने सरपंच से पैसों की डिमांड की थी। मामला खरसिया रेंज का है। जानकारी के मुताबिक, खरसिया रेंज में पदस्थ रेंजर टीपी वस्त्रकार ने ग्राम पंचायत खड़गांव के सरपंच बजरंग सिदार से वन भूमि को आबादी घोषित करने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग की थी। रेंजर टीपी वस्त्रकार को सरपंच रिश्वत नहीं देना चाहता था। बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई इसलिए उसने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में कर दी थी। जिसके बाद आज छापेमार कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि, ताम्रध्वज वस्त्रकार का कुछ दिनों पहले धरमजयगढ वनमंडल से रायगढ़ वनमंडल के खरसिया रेंज में तबादला हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *