रायपुर में चुनाव के वोट के विवाद के लिए किडनैपिंग हुआ है। इस वारदात का अब CCTV वीडियो सामने आया है। जिसमें दर्जनभर आरोपियों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। फिर उसे अपने साथ स्कॉर्पियो में भरकर ले गए। करीब 1 घंटे तक शहर में घुमाने के बाद उसे घायल अवस्था में भारत माता चौक में छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में गुढ़ियारी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, अविनाश कोसले ने 12 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसमें उन्होंने बताया कि रात 1 बजे वह अपने मोहल्ले में घर के सामने दोस्तों से बातचीत करते हुए खड़ा था। इस दौरान रूपेश राहंगडाले, कुंदन सिंह, ऋषभ घृतलहरे और अन्य लोग स्कॉर्पियो में पहुंचे। इस दौरान बाइक में भी कई लड़के मौजूद थे। अविनाश के मुताबिक, रुपेश और उसके दोस्तों ने उसे जातिसूचक गालियां दी और कहा कि तू अपने समाज का लीडर क्यों बन रहा है। बेल्ट और डंडे से की पिटाई करते हुए किडनैप अविनाश ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। फिर उन्होंने डंडे और बेल्ट से अविनाश को पीटना शुरू कर दिया। फिर उसे खींच कर जबरन स्कॉर्पियो में बैठा लिया। आरोपी उसे किडनैप करके करीब 1 घंटे तक इधर-उधर घूमाते रहे। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की। घायल अवस्था में सड़क में छोड़ा अविनाश जब बुरी तरह घायल हो गया। तो उसे आरोपी ने भारत माता चौक में लाकर छोड़ दिया। इसके बाद वह मदद मांग कर जैसे तैसे अस्पताल पहुंचा। इस घटना से पीड़ित के गाल, कान, कमर, पैर, सीना, गला में चोंटे आई। जिसके बाद पीड़ित को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया। इस घटना की शिकायत गुढ़ियारी पुलिस में की है। फिलहाल इस मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बजरंग दल का नेता है आरोपी पीड़ित अविनाश के मुताबिक, इस मामले का मुख्य आरोपी रुपेश राहंगडाले और कुंदन सिंह बजरंग दल से जुड़े हुए हैं। रूपेश गुढ़ियारी क्षेत्र का अध्यक्ष है। वे संगठन की आड़ में इलाके में गुंडई करते हैं। अविनाश ने इस मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में आरोपी रूपेश से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। वहीं इस मामले में उरला CSP पूर्णिमा लाम्बा का कहना है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, फिलहाल आरोपी फरार है पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


