मुंगेली जिले में नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के मार्गदर्शन में यह कार्य किया जाएगा। मतगणना के लिए अलग-अलग स्थानों का चयन किया गया है। जिला मुख्यालय के शासकीय जिला ग्रंथालय में नगर पालिका मुंगेली की मतगणना होगी। बी.आर.साव स्कूल में कक्ष क्रमांक 12 में नगर पंचायत जरहागांव और कक्ष क्रमांक 31 में नगर पंचायत बरेला की मतगणना की जाएगी। लोरमी नगर पालिका की मतगणना स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी में, पथरिया नगर पंचायत की सांस्कृतिक भवन पथरिया में और सरगांव नगर पंचायत की मतगणना स्वामी आत्मानंद स्कूल सरगांव में होगी। मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि सभी मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केवल पास धारक व्यक्तियों को ही मतगणना परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करना होगा। मतगणना सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मतगणना स्थलों पर चिकित्सा, बैठक व्यवस्था, बिजली आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत मतगणना कार्य के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायकों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक रामप्रसाद चौहान ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना कार्य के लिए बेहतर तरीके से प्रशिक्षण लेने एवं प्रक्रियाओं को समझने के लिए प्रेरित किया। ईडीबी की गिनती के लिए टेबल की व्यवस्था उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेनका प्रधान ने बताया कि मतगणना स्थलों में ईडीबी की गिनती के लिए अलग टेबल की व्यवस्था की गई है। टेबल में मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना सहायकों के द्वारा मतगणना कार्य किया जाएगा। ईवीएम से मतगणना की व्यवस्था अलग इसके लिए पर्याप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने बताया कि प्रशिक्षण में मतगणना के पूर्व तैयारी, जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना, ईवीएम से मतगणना की व्यवस्था सहित विभिन्न प्रपत्रों को भरकर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। मतगणना के दिन स्ट्रांग रूम मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों तथा कर्तव्य मतपत्र एवं कंट्रोल यूनिट के मतों की काउंटिंग की प्रक्रिया को सरलता से विस्तारपूर्वक समझाया।
साथ ही सैद्धांतिक नियम कायदों के अलावा हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर जी. एल. यादव, मुंगेली रिटर्निंग आफिसर पार्वती पटेल, पथरिया रिटर्निंग आफिसर बी. आर. ठाकुर, लोरमी रिटर्निंग आफिसर अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


