कोरबा नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना:तीन केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शुरू होगी काउंटिंग; 250 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

कोरबा जिले में प्रथम चरण के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 9 बजे से तीन अलग-अलग केंद्रों पर शुरू होगी। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और 250 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। आईटी कॉलेज में कोरबा नगर निगम के साथ मोगरा और दीपका नगर पालिका की मतगणना होगी। कटघोरा के मुकुटधर पांडे महाविद्यालय और पाली के मंगल भवन में नगर पंचायत की मतगणना की जाएगी। पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल तैनात एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर के मुताबिक, मतगणना केंद्रों के अंदर और बाहर सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे। आईटी कॉलेज के बाहर भी पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं ताकि मतगणना के बाद किसी तरह का विवाद न हो। बता दें कि 11 फरवरी को हुए मतदान में कोरबा जिले के एक नगर निगम, तीन नगर पालिका और दो नगर पंचायत के लिए नए प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया था। शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हो पुलिस प्रशासन ने मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों द्वारा निकाली जाने वाली रैलियों को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती है। संबंधित थाना-चौकियों को निर्देश दिए गए हैं कि मतगणना और रैलियां शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *