चिरमिरी नगर पालिक निगम में मतगणना की तैयारियों को लेकर निगम सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश और उप जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन के तहत रिटर्निंग अधिकारी विजयेन्द्र सारथी ने अध्यक्षता की। निकाय चुनाव 2024-25 की मतगणना प्रक्रिया शनिवार सुबह 9 बजे से मंगल भवन, मालवीय नगर वेस्ट चिरमिरी पोड़ी में शुरू होगी। इस चुनाव से शहर को नया महापौर और पार्षद मिलेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 के लिए मतगणना संबंधी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों की जानकारी बैठक में साझा की गई। इस अहम बैठक में रिटर्निंग अधिकारी विजयेन्द्र सारथी के अलावा नगर निगम आयुक्त राम प्रसाद आंचला, श्याम देश पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


