स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत:टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, एक घायल

स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग भी लग गई। हादसा जोधपुर के ओसिया थाना क्षेत्र का है। चेराई पुलिस चौकी के ASI सहीराम ने बताया- बाइक पर सवार होकर दो लोग शुक्रवार दोपहर जागरण से घर जा रहे थे। रास्ते में स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो के नीचे दोनों बाइक सवार आ गए। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो नीम के पेड़ से टकराकर रूकी। हादसे में ओमप्रकाश पुत्र सोनाराम बिश्नोई (36) निवासी वीर तेजा नगर बाना का बास ओसियां और लालाराम बिश्नोई (58) पुत्र खानूराम विश्नोई निवासी जावता राम की ढाणी गांव बाना का बास ओसियां की मौत हो गई। वहीं कृष्णा राम पुत्र भवरू राम विश्नोई को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *