मांगों को लेकर कल लूणकरणसर बंद कराएंगे किसान:कलेक्टर की समझाइश के बाद शांतिपूर्ण बंद का आश्वासन, एसडीएम ऑफिस में हुई वार्ता

इंदिरा गांधी नहर से किसानों को पूरा पानी नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को लूणकरनसर बंद रहेगा। इस दौरान किसान उग्र आंदोलन कर सकते हैं। ऐसे में समझाइश के लिए जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि लूणकरनसर पहुंची। कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से बातचीत के बाद शांतिपूर्ण बंद रखने का आश्वासन दिया। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शुक्रवार को लूणकरणसर में सिंचाई पानी की मांग कर रहे किसानों के संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधियों से लूणकरणसर के एसडीएम कार्यालय में बातचीत की। वृष्णि ने राज्य सरकार की ओर से किसान हित में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन इस मुद्दे पर पूर्णतया संवेदनशील है। मुख्य सचिव स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की जा रही है। इस दौरान जिला कलेक्टर ने किसानों की मांगों के बारे में जानकारी ली और कहा कि प्रत्येक वाजिब मांग को राज्य सरकार तक पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास दिलाया है कि शनिवार को प्रस्तावित बंद पूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। इस दौरान कानून-व्यवस्था का पालन किया जाएगा।
किसानों की मांगों को लेकर कलेक्टर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद की तारीख सरकार ने दस दिनों के लिए बढ़ा दी है। अब यह प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी, इससे वंचित किसानों को भी समर्थन मूल्य का लाभ मिल सकेगा। कलेक्टर ने बिजली आपूर्ति सुधार के निर्देश दिए हैं। कंटेंट : रामप्रताप गोदारा, लूणकरनसर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *