कांग्रेसी और भाजपाई पार्षदों के बीच हुई तीखी नोंकझोंक:नगर परिषद की साधारण सभा में छाया रहा पट्टे का मुद्दा

सवाई माधोपुर नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। साधारण सभा की बैठक कार्यवाहक सभापति मेघा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान सभी पार्षद, आयुक्त व कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पार्षदों ने शहर की जनसमस्याओं के अवगत कराया। इस दौरान नगर परिषद का 190 करोड़ रुपए का बजट भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान शहर में पट्टे बनाने का मुद्दा छाया रहा। पार्षदों ने बताई वार्डों की‌ समस्या बैठक में कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई। बैठक के वार्ड नंबर 39 के पार्षद पुरूषोत्तम जोलिया ने बताया कि उनके वार्ड में महिला स्नानागार में छत नहीं है। वार्ड नंबर 39 में अगर 15 दिन छत नहीं डाली तो आंदोलन होगा। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन ने कहा कि बजट में 190 करोड़ का बजट लिया है। इस बजट से पहले बीते बजट से वार्डों को कोई फंड नही मिला। उन्होंने मांग कि सभी पार्षदों को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से मिला जाए। जिससे सवाई माधोपुर नगर परिषद की स्पेशल पैकेज मिले। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है और नाहरगढ़ बायोलिजक पार्क के पास पट्टे दिए हैं तो रणथम्भौर में भी जीरो लाइन पट्टे क्यों नहीं दिए जा रहे हैं। इसे तुरंत निर्णय किया जाए। जिससे लोगों को राहत मिल सके। जैन ने शहर को आवारा जानवरों व बंदरों के आतंक से मुक्त करवाने की मांग की‌।वार्ड 30 के पार्षद मंजीत सिंह ने कहा कि शहर में सड़क विकास कार्य के लोकार्पण की पट्टियां लगा दी, लेकिन सड़कें नहीं बनी है। ठेकेदार ने पैसे उठा लिया। जिसपर अधिकारियों ने कहा कि शिलान्यास की पट्टियां लगाई है। जिनका काम होना बाकी है, जिसे जल्द करवाया जाएगा। वार्ड 21 के पार्षद चंदन सिंह ने‌ कहा कि पिछले विधायक ने 60 से 70 करोड़ रूपए की सड़कों की घोषणा की थी। जो आज तक नहीं बनी है। जिन्हें तुरंत बनाई जाए। वार्ड 57 के पदम जैन ने कहा कि सब्जी मंडी के पास डंप यार्ड हटाया जाएगा। बजरिया क्षेत्र पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत है तो फिर नगर परिषद ने दुकान बेचकर पट्टे दे। जबकि मकानों के पट्टे देने के नाम पर नगर परिषद पीडब्ल्यूडी का नाम लेकर पल्ला झाड़ देती है। उनके इलाके के लोगो को पट्टे दिलवाए जाए।वार्ड नंबर पांच के पार्षद प्रतिनिधि अमित चौधरी ने कहा कि सफाई व्यवस्था को सृदृढ़ करवाए। सीवरेज लाइन ऐसी गलियों में डाल दी है। जहां मशीन नहीं जा पाती है। इस समस्या का निस्तारण करवाया जाए। जो वार्ड बड़े हैं वहां सफाई कर्मचारी बढ़ाए जाए। वार्ड 44 के पार्षद सलीम ने बताया कि उनके वार्ड में पेयजल की समस्या है। जिसका तुरंत निस्तारण करवाया जाए। पट्टे के लिए सरकार को सर्वसम्मति से प्रस्ताव बनाकर भेजे उप सभापति अली मोहम्मद शहर में पट्टे नहीं बन‌ रहे हैं। सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा जाए। जिससे जीरो लाइन के पट्टे बनाए जा सके। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यूआईटी के पास गलती गई जमीन वापस ली जाए। नगर परिषद क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा लाइट किराए पर लेते जिन्हें स्वंय खरीदी जाए। जिस पर आयुक्त नरसी मीणा ने कहा कि सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड में एक प्रभारी लगाया जाएगा। जो प्रत्येक सप्ताह पार्षदों से समस्या को जानकर समाधान करवाएगा। इसी तरह आगामी 15 दिन में सभी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा‌। कांग्रेसी और भाजपाई पार्षदों के बीच हुई नोंक झोंक पूर्व नेताप्रतिपक्ष कपिल जैन ने कहा कि पिछले कांग्रेस के बोर्ड में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। जिससे नगर परिषद कंगाल हो गई। जिसपर कांग्रेसी पार्षद पुरूषोत्तम जोलिया, रमेश पहाड़ियां, सलीम, शाहरुख खान ने विरोध किया तो पार्षदों के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। जिस पर सभापति मेघा वर्मा ने मुद्दों पर बात करने की हिदायत देकर मामला शांत करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *