कलेक्टर ने किया पर्यटन गीत ‘म्हारो देश’ का विमोचन:राजस्थान की संस्कृति, इतिहास व विरासत की दिखी झलक, गीत में अनिल व सुनील दरनाल ने दिया संगीत

राजसमंद कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने आज पर्यटन गीत म्हारो देश का विमोचन किया। गीत में राजस्थान की संस्कृति, इतिहास और विरासत को स्वर दिया गया। इस अवसर पर गीत के निदेशक एवं गायक मनोज पोरवाड़ ने बताया कि गीत को जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ जिलों में फिल्माया गया है। गीत में डॉ. जगदीश जीनगर, महेंद्र कुमावत, भगवती लाल रेगर, फतेह सिंह राव, मंजुला भटनागर, पूजा प्रजापत, ममता टेलर, पवन शर्मा, हरी सिसोदिया, नंदलाल परिहार जैसे कलाकारों ने अभिनय किया। गीत को संगीत अनिल दरनाल और सुनील दरनाल ने दिया है, वहीं शब्द प्यारे मीत ने दिए हैं। निर्माण कार्यकारी प्रेमशंकर भट्ट, कला निर्देशन महेंद्र कुमावत, सहायक निर्देशक कुमार दिनेश, फोटोग्राफी शाहिद शाह, निर्माण प्रबंधन सुरेश भाट, मयंक बागोरा एवं पीएम श्री लवाना स्कूल के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का योगदान रहा है। सम्पादन दिनेश यादव ने किया। कलेक्टर ने गीत सुनने के बाद प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गीत में राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों, राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, विरासत को दर्शाने का प्रयास किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *