भोपाल में किन्नरों का हंगामा, बोले-धर्म परिवर्तन करा रहे:विहिप-बजरंग दल ने जांच की मांग की; सुरैया ने कहा-ये सिर्फ गद्दी की लड़ाई

भोपाल के कलेक्टोरेट परिसर में मंगलवार को किन्नरों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि सुरैया गुरु उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाह रही है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जांच की मांग की है। पदाधिकारी भी किन्नरों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे थे। इधर, सुरैया गुरु ने कहा कि यह सिर्फ गद्दी और इलाके की लड़ाई है। धर्म परिवर्तन की बात गलत है। कलेक्टर के नाम सौंपे गए आवेदन में किन्नरों ने आरोप लगाया कि भोपाल में सुरैया हाजी वर्षों से अपने हिंदू किन्नर शिष्यों को जोर जबरदस्ती इस्लाम ग्रहण करवा रही है। वह इन्हें मारना-पीटना, धमकाना, गोमांस खाने और फर्जी आधार कार्ड बनवाकर गलत काम करने पर मजबूर करती है। इन्होंने पूरे देश में ‘किन्नर जिहाद’ चला रखा है। भोपाल के हिंदू किन्नरों को जान माल का खतरा है। इन्हें लगातर धमकी दी जा रही। साथ ही ये डरे-सहमे किन्नर कहीं भी बधाइयां लेने नहीं जा पा रहे हैं। मंगलवारा में निवासरत अन्य हिंदू किन्नर समुदाय विगत कुछ समय से अत्यंत भय, असुरक्षा एवं मानसिक दबाव में जीवन-यापन करने को विवश है। हिंदू किन्नर समाज के कुछ सदस्यों की शिकायत सामने आई है कि मंगलवारा क्षेत्र में निवासरत जिहादी किन्नर समूह अन्य किन्नरों पर दबाव, धमकी एवं भय का वातावरण बना रहे हैं। प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… ये आरोप लगाए यह मांग की सुरैया गुरु ने भी मीडिया से बात की
इस मामले में सुरैया गुरु ने भी मंगलवार को मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सभी आरोप झूठे हैं। किन्नर की कोई जाति नहीं है। यह गद्दी और इलाके की लड़ाई है। मेरी गद्दी छिनना चाहते हैं। कोई धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *