बाड़मेर| लोक गायक रमेश सारण ने अखिल भारतीय सारण सम्मेलन खुडियाला, जयपुर में एक शाम जुंझारजी मोहनदासजी महाराज के नाम कार्यक्रम के तहत प्रस्तुति दी। अपनी लोक गायकी के माध्यम से उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम में रमेश सारण ने मृत्युभोज, बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्ति अभियान को लेकर समाज जागरूकता पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। उनके निरंतर सामाजिक सरोकारों और जागरूकता के अथक प्रयासों को देखते हुए सम्मेलन के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया।


