फेयरवेल पार्टी में लग्जरी कारों पर स्टंट का वीडियो वायरल

टोंक | शहर की सड़कों पर रसूख और रईसी के प्रदर्शन के चक्कर में यातायात नियमों को ताक पर रखने वालों पर आखिरकार पुलिस ने शिकंजा कसा है। 31 जनवरी को इमानुएल स्कूल टोंक की फेयरवेल पार्टी के दौरान लग्जरी गाड़ियों के काफिले में छात्रों द्वारा जान जोखिम में डालकर किए गए स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने 6 गाड़ियों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की है। 10 दिन पुराने इस मामले में पुलिस की सुस्ती पर लगातार सवाल उठ रहे थे। जब जयपुर पुलिस ने इसी तरह के मामले में त्वरित कार्रवाई कर मिसाल पेश की, तब टोंक में ‘धनाढ्य’ मालिकों पर कार्रवाई में ढिलाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। दैनिक भास्कर द्वारा इस मामले की पड़ताल और अधिकारियों से संपर्क करने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर टोंक नंबर की लग्जरी गाड़ियों (आरजे 26) की पहचान की और उनके मालिकों को थाने तलब किया। काफिले में शामिल स्कूल स्टाफ की मौजूदगी ने भी अनुशासन पर सवाल खड़े किए हैं। रैली में आरजे 26 यूए 4989, आरजे 26 सीबी 5645, आरजे 26 सीसी 0015, आरजे 26 सीए 7393, आरजे 26 यूए 4458, आरजे 26 सीबी 0231, आरजे 26 सीए 2560) यह वाहन शामिल थे। प्रिंसिपल बोले- बच्चों और अभिभावकों की जिम्मेदारी ^सभी बच्चे अपनी गाड़ियों से आए थे, लेकिन कोई वाहन स्कूल परिसर में नहीं घुसा। गाडिय़ां उनके परिजन या ड्राइवर चला रहे थे। बाहर सड़क पर क्या हुआ, हमें पता नहीं। इसमें स्कूल का कोई रोल नहीं है, अभिभावकों को ध्यान रखना चाहिए था। – बेणी थॉमस, प्रिंसिपल, इमानुएल स्कूल, टोंक ^वीडियो संज्ञान में आते ही जांच के निर्देश दिए गए। 6 लग्जरी गाड़ियों की पहचान कर एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई है। स्कूल प्रबंधन को भी नोटिस जारी किया गया है। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को ऐसे स्टंट की अनुमति न दें, यह जानलेवा हो सकता है। – मृत्युंजय मिश्रा, डीएसपी, टोंक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *