बाड़मेर. शहर के रोहिड़ा पाड़ा स्थित पहाड़ी के चारों और अतिक्रमण हो रहा हैं। भूमाफिया गैर मुमकिन पहाड़ी के खसरे में भूखण्ड काटकर बेच रहे हैं। लेकिन संबंधित विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। गैर मुमकिन भूमि पर दो मंजिला मकान बनकर तैयार हो गया हैं, लेकिन न तो निर्माण के दौरान किसी ने रोका और न ही अभी कार्रवाई की जा रही है। एक साल पहले रोहिड़ा पाड़ा स्थित पानी की टंकी के आसपास अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे लेकिन इसके बाद कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाल दिया और आज तक नहीं हटाए। अब लगातार भूमाफिया अवैध प्लॉटिंग कर बेच रहे है। यह तीनों तस्वीरें रोहिड़ा पाड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण की है।


