पुर रोड पर गहरा गड्ढा; हर गुजरता वाहन खतरे में

अनदेखी . पाइपलाइन के बाद अधूरी मरम्मत, प्रतिदिन पुलिस चौकी के सामने जाम और हादसों का डर भीलवाड़ा | पुर रोड पर गांधीनगर थाना चौकी के बाहर जलदाय विभाग द्वारा पाइपलाइन डालने के बाद सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पुर रोड वाटर वर्क्स के सामने स्थित इस गड्ढे में बड़े वाहनों के टायर तक फंस रहे हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की समुचित मरम्मत नहीं की गई। वहीं पुलिस चौकी के दोनों ओर लगाए गए बैरिकेड के कारण सड़क पहले से ही संकरी हो चुकी है। ऐसे में बस, ट्रक और अन्य भारी वाहन निकलते समय गड्ढे में फंस जाते हैं। परिणामस्वरूप पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और यातायात बुरी तरह बाधित होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *