5वीं एवं 8वीं बोर्ड को लेकर जिले में 12 संग्रहण और मूल्यांकन केंद्र बनाए गए

भास्कर न्यूज | सिरोही माउंट आबू डाइट में मंगलवार को जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति बैठक का आयोजन जिला पर्यवेक्षक एवं सीडीईओ वीरेंद्रसिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 8) एवं प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (5वीं) परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। परीक्षा को लेकर जिले में कक्षा 8वीं के लिए प्रत्येक ब्लॉक वार 1 अर्थात कुल 5 एवं कक्षा 5वीं के लिए कुल 12 संग्रहण एवं मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। आबूपर्वत की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए कक्षा 5वीं के लिए उपकेंद्र राउमावि ओरिया में स्थापित करने का निर्णय लिया गया। कक्षा 8वीं के लिए 148 परीक्षा केंद्रों पर 18500 एवं कक्षा 5वीं के लिए 382 परीक्षा केंद्रों पर 21288 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा कार्य की मॉनिटरिंग पीईईओ एवं यूसीईईओ स्तर पर की जाएगी। परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य के दौरान जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय के प्रत्येक कार्यालय के तहत उड़नदस्ता बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सीबीईओ कार्यालय से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार परीक्षा केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं कर संपूर्ण जिम्मेदारी केंद्राधीक्षक की रहेगी। Share with facebook Share with facebook Share with facebook Share with facebook Share with facebook Share with facebook Share with facebook Share with facebook Share with facebook Share with facebook Share with facebook Share with facebook Share with facebook Share with facebook Share with facebook Share with facebook माउंट आबू डाइट प्रधानाचार्य मृदुला व्यास ने बताया कि प्रश्नों पत्रों की सुरक्षा, दोनों परीक्षाओं के प्रश्न पत्र पुलिस थानों में ही रखे जाने हैं। राज्य स्तर से प्रश्न पत्र प्राप्त होते ही कक्षा 8 एवं 5 के प्रश्न पत्र ब्लॉक कार्यालय को उपलब्ध करवाए जाएंगे। ब्लॉक की ओर से कक्षा 8वीं के प्रश्न पत्र केंद्राधीक्षक के माध्यम से पुलिस थानों में रखवाए जाएंगे। कक्षा 5वीं के प्रश्न पत्रों के लिए पूर्व के वर्षों की भांति ब्लॉक कार्यालय द्वारा पुलिस थाना अनुसार पेपर कॉर्डिनेटर नियुक्त करते हुए रखवाए जाए। परीक्षा के साथ ही मूल्यांकन कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए मूल्यांकन केंद्र पूर्व से अपनी योजना बनाएंगे। प्रत्येक विषय का जांच कार्य 3 दिवस में पूर्ण किया जाना है। इस अनुसार जांचकर्ताओं के पैनल ब्लॉक कार्यालय से सम्पर्क करते हुए दिनांक 17 फरवरी तक पैनल तैयार करना होगा। कक्षा 8वीं के लिए प्रत्येक केंद्र को लगभग 3800-4000 मूल्यांकन पत्रक जांच के लिए दिए जाएंगे। वहीं कक्षा 5वीं के लिए पैनल उसी संग्रहण एवं मूल्यांकन केंद्र के स्कूलों से बनाया जाएगा। मूल्यांकन केंद्र के लिए पृथक से कक्ष बनाया जाए। ब्लॉक स्कूल संग्रहण केंद्र परीक्षा केंद्र आबूरोड 262 1 28 पिंडवाड़ा 308 1 36 रेवदर 312 1 37 शिवगंज 174 1 19 सिरोही 231 1 28 कुल 1287 5 148 Share with facebook ब्लॉक स्कूल संग्रहण केन्द्र परीक्षा केंद्र आबूरोड 262 3 76 पिंडवाड़ा 308 2 95 रेवदर 31 2 3 85 शिवगंज 174 2 57 सिरोही 231 2 69 कुल 1287 12 382 Share with facebook ब्लॉक स्कूल आवेदन लॉक आबूरोड 120 3154 पिंडवाड़ा 178 4653 रेवदर 192 4673 शिवगंज 138 2692 सिरोही 165 3328 कुल 793 18500 Share with facebook ब्लॉक स्कूल आवेदन लॉक आबूरोड 260 4097 पिंडवाड़ा 305 5734 रेवदर 310 5005 शिवगंज 172 3009 सिरोही 229 3443 कुल 1276 21288 Share with facebook जिला/ब्लॉक नियंत्रण कक्ष एवं कार्य व्यवस्था व परीक्षा केंद्रों के साथ समन्वय जिला स्तरीय निरीक्षण कक्ष डाइट पर स्थापित किया जा रहा है। इसके प्रभारी अर्जुनसिंह राठौड़, अध्यापक राउप्रावि सालगांव रहेंगे। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्षा पूरक परीक्षा के परिणाम घोषित होने तक संचालित रहेगा। ब्लॉक स्तर पर नियंत्रण कक्ष 16 फरवरी से परीक्षा परिणाम घोषित होने तक संचालित रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष पर प्रभारी के अतिरिक्त 2 अन्य कार्मिक रहेंगे, जो मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने तक रहेंगे। इसी तरह ब्लॉक पर प्रभारी के अतिरिक्त 1 कार्मिक रहेंगे। कक्षा 5वीं परीक्षा में बॉलपेन का ही उपयोग किया जाएगा। ब्लॉक, जिला एवं डाइट में होगा नियंत्रण कक्ष स्थापित

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *