भीलवाड़ा | अशोक नगर स्थित बालाजी सोलर एनर्जी ने बढ़ती बिजली दरों के मद्देनज़र उपभोक्ताओं के लिए “सोलर धमाका ऑफर” की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार इस विशेष योजना के तहत सोलर प्लांट इंस्टॉलेशन पर फ्री इंस्टॉलेशन, तय समय पर मेंटेनेंस और नियमित सफाई की सुविधा दी जा रही है। सोलर प्लांट की सफाई से उत्पादन क्षमता बनी रहती है, इसे ध्यान में रखते हुए सफाई उपकरण भी निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं को प्लांट की सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस सुविधा भी दी जा रही है। प्रबंधन निर्मल भट्ट ने बताया कि कंपनी सस्ती कीमत के बजाय गुणवत्तापूर्ण मेटेरियल और बेहतर सर्विस पर फोकस कर रही है, ताकि ग्राहकों को लंबे समय तक लाभ मिल सके। संचालक गोविंद खंडेलवाल के अनुसार ऑफर के तहत सोलर प्लांट लगवाने पर फ्रीज, एलईडी, जियो फाइबर, सीसीटीवी कैमरा और डिमार्ट शॉपिंग वाउचर जैसे आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है।


