भीलवाड़ा | युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में हिंदुस्तान जिंक रामपुरा आगुचा माइंस की ओर से आगुचा क्षेत्र के युवाओं के लिए निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग योजना का शुभारंभ किया गया। योजना का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी गुलाबपुरा दिव्यराज सिंह चुंडावत ने किया। इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक आगुचा क्लस्टर के यूनिट हेड वेकेश चित्तौड़ा और हुरड़ा के एसीबीईओ के.पी. सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, बैग और मासिक करेंट अफेयर्स पत्रिका ‘अनुष्का टाइम्स’ वितरित की गई। दिव्यराज सिंह चुंडावत ने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से सफलता का संदेश दिया। वेकेश चित्तौड़ा ने आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य पर फोकस रखने की प्रेरणा दी। हेड सीएसआर भुवनेश शर्मा ने योजना को युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बताया। 100 दिनों तक चलने वाली इस योजना में क्षेत्र के 150 से अधिक युवा विद्यार्थी शामिल हैं।


