भीलवाड़ा | जोधड़ास चौराहे पर अजमेर रोड स्थित अग्रवाल ऑटोमोबाइल्स के शोरूम पर बजाज कंपनी के चेतक (Chetak) इलेक्ट्रिक स्कूटर के नए वेरिएंट लॉन्च किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने फीता काटकर किया। अग्रवाल ऑटोमोबाइल्स के संचालक रोहन अग्रवाल ने बताया कि कंपनी के अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में पांच नए स्कूटर लॉन्च किए गए हैं। चेतक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹ 93,399 से लेकर ₹1,29,000 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि यह स्कूटर युवाओं और परिवारों के उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किए गए है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर लगभग 113 किमी से 153 किमी तक की रेंज प्रदान करते हैं। इनकी अधिकतम गति 55 किमी से 73 किमी प्रति घंटा तक है, जिससे यह दैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त विकल्प साबित हो रहा है।


