भीलवाड़ा| राज्य सरकार की पंच गौरव योजना में जिले से चयनित 35 प्रतिभावान बास्केटबॉल खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ का दल जयपुर रवाना हुआ। जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि खिलाड़ियों को सवाई मानसिंह स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदानों पर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के वरिष्ठ प्रशिक्षक प्रशिक्षण देंगे। चयनित खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा यात्रा, आवास, पौष्टिक आहार और अन्य सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। निशा राजपूत, अर्जुन सिंह, कृष्णकांत टांक, गोपाल माली, राकेश धाकड़, लोकेश भट्ट, मांगीलाल जाट, दीपक सेन मौजूद रहे।


