बजट से पाली के उद्योगों को रफ्तार मिलने की उम्मीद:चूड़ी-टेक्सटाइल को लेकर आस; रोहट में पेयजल समस्या को लेकर बड़ी घोषणा की उम्मीद

वित्त मंत्री डिपटी सीएम दिया कुमारी आज बुधवार को राज्य बजट पेश करने वाली है। जिससे पाली जिलेवासियों को भी खासी उम्मीदे लगाए बैठे है। उम्मीद है कि पाली के बिगड़े ड्रेनेज सिस्टम को सुधारे के लिए बजट मिलेगा। बांगड़ हॉस्पिटल के लिए एमआरआई मशीन देने, बांडी नदी पर पुलिया और रिवर फ्रंट, बांगड़ कॉलेज में स्टेडियम निर्माण जैसी घोषणाएं होगी। रोहट क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए बड़ी घोषणा होगी। पाली की बांडी नदी प्रदूषित न हो और उद्योग भी चले इसको लेकर प्रभावी घोषणा की जा सकती है। लेकिन एक निराशा यह भी है कि पिछले बजट की भी कई घोषणाएं अभी अधूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *