अलवर| जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय में आरम्भ: नए सपनों की थीम पर वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष अशोक कुमार जैन अगोनिज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिव नरेंद्र जैन, उपाध्यक्ष नीरज जैन, संयुक्त सचिव मगन चंद जैन, कोषाध्यक्ष कुलदीप बडजात्या व कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में णमोकार मंत्र से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां शुरू हुई। इसके बाद बच्चों ने मोगली से परिचय कराया। खेलों पर आधारित मनमोहक एक लघुनाटिका भी प्रस्तुत की गई। विद्यालय की छात्रा पलक जैन को जिला स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एक हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापिका सपना व्यास ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


