दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला,3 के खिलाफ मामला दर्ज

अलवर| शिवाजी पार्क पुलिस में दवा विक्रेता दुकानदार ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया है। हमले में मोहम्मद फुरकान चोटिल हो गया। थानाधिकारी विनोद सामरिया ने बताया कि मोहम्मद फुरकान पुत्र अरशद अली निवासी कटोरी वाला तिबारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मेडिकल की दुकान शिवाजी पार्क में है। उसी के पास विकास कुमार की भी मेडिकल की दुकान है। गुरुवार शाम करीब 7.15 बजे तीन अज्ञात युवक आए। जो विकास की दुकान के गल्ले से कुछ निकाल कर भाग रहे थे। इस दौरान एक आरोपी ने पेपर कटिंग के चाकू से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह चोटिल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *