भास्कर न्यूज | अलवर जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से 49वीं यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग का रामगोपाल खन्ना विद्यालय में आगाज हुआ। सचिव पन्ना लाल सैनी ने बताया कि इसमें छात्र वर्ग में 10 और छात्रा वर्ग में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन सचिव प्रदीप चौधरी ने बताया कि टीमों को नॉकआउट पद्धति से खिलाया जाएगा। प्रतियोगिता के संघर्षपूर्ण मुकाबले में छात्रा वर्ग में शालीमार क्लब ने लार्ड्स क्लब को 18-4 से हराया। वहीं छात्र वर्ग में रायबका, लार्ड्स स्कूल, राठ स्कूल और महुवा स्कूल ने जीत दर्ज की। मैच के दौरान रेफरी की भूमिका में हिमांशु, पल्लवी जादौन, धीरज, तुषार सैनी, पंकज सेन थे। प्रतियोगिता मे अतिथि सुजीत नेहरा और योगेश सैनी, हरिदत्त, चेतना गुप्ता रहे। शनिवार को सभी मैच शाम 4 बजे खन्ना स्कूल मे खेले जाएंगे।


