मातृ-पितृ पूजन दिवस: स्कूलों में बच्चों ने माता-पिता को माला पहना नमन किया

अलवर| जिले की सभी सरकारी व निजी स्कूलों में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी किए थे। स्कूलों में विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता को माला पहनाकर, उनका पूजन व दंडवत प्रणाम करके सम्मान किया। इस प्रकार का कार्यक्रम स्कूलों में पहली बार आयोजित किया गया। श्री योग वेदांत सेवा समिति की ओर से भी विभिन्न स्कूलों में पूजन दिवस का कार्यक्रम किया गया। समिति के जिलाध्यक्ष आरएस यादव ने बताया कि बच्चों में पश्चिमी सभ्यता प्रभाव बढ़ता जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *