भास्कर न्यूज | अलवर मनुमार्ग स्थित गुरुद्वारे में शुक्रवार को भंडारे का आयोजन हुआ। गुरुद्वारे में शनिवार से तीन दिवसीय 101 वां गुरुमुख सम्मेलन प्रारंभ होगा। इस दौरान नगर कीर्तन निकाला जाएगा और गुरबाणी का कीर्तन होगा। इसके बाद संत रेन डॉ. हरभजन सिंघ महाराज के प्रवचन और आनंद कारज होगा। गुरुमुख सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा और महिला संगत के अलावा 9 रागी जत्थे कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। सम्मेलन में भाग लेने के लिए संगतों के आने का सिलसिला जारी है। 1 फरवरी से गुरुद्वारे में प्रतिदिन आमजन के लंगर का आयोजन हो रहा है। मनुमार्ग स्थित गुरुद्वारे में सुबह अखंड पाठ की लड़ी का समापन हुआ। बच्चों के जत्थों ने गुरबाणी का कीर्तन किया। सबसे पहले अलवर और आसपास के क्षेत्रों से आए साधु संतों ने प्रसादी पाई। इसके बाद आमजन के लिए भंडारा प्रारंभ हुआ। मीडिया प्रभारी भाई बसंत गांधी ने बताया कि 15 फरवरी से मनुमार्ग स्थित गुरुद्वारा में तीन दिवसीय 101 वां गुरुमुख सम्मेलन प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को अलसुबह सुबह 3 बजे नितनेम साहिब, सुखमणि साहिब, चौपाई साहिब, निशान साहिब का पूजन एवं अरदास होगी। खंडेलवाल धर्मशाला के पास स्थित गुरुद्वारा सुखधाम में सुबह आसा दी वार का कीर्तन, आरती साहिब के बाद अखंड पाठ प्रारंभ होगा। इसके बाद नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जो प्रमुख मार्गों से होता हुआ गुरुमुख सम्मेलन स्थल मनुमार्ग स्थित गुरुद्वारा पहुंचेगा। इसके बाद गुरबाणी का कीर्तन प्रारंभ होगा। अलवर ।मनुमार्ग गुरुद्वारे में लंगर के दौरान कीर्तन करता बच्चों का जत्था। अलवर मनुमार्ग स्थित गुरुद्वारे में संतों का भंडारा। सुबह 10.30 बजे व रात 8.45 भाई हरजोत सिंघ जख्मी जालंधर, सुबह 11.30 बजे व रात 8 बजे भाई प्रदीप सिंह दिल्ली, दोपहर 12.30 बजे व रात 11.30 बजे भाई गुरदित सिंघ अमृतसर, दोपहर 1.15 बजे व शाम 7 बजे भाई संदीप सिंह पुणा, दोपहर 2 बजे व रात 1.30 बजे भाई सुखजिंदर सिंघ हजूरी रागी, 3 बजे स्त्री संगत, शाम 6 बजे रहिरास साहिब का पाठ होगा। शाम 7.30 बजे भाई तिलक गेरा, रात 9.45 बजे सुखवंत सिंघ, रात 10.45 बजे भाई सतिन्दर सिंह बोडल व रात 2.15 बजे भाई अमरजीत सिंघ गरबाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे।


