अलवर| स्टेप बाय स्टेप पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने परफॉर्म किया। बॉलीवुड अभिनेता असरानी, महाभारत में द्रोणाचार्य का किरदार निभाने वाले सुरेंद्र पाल और मुश्ताक खान, पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के छात्रों के एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। इसमें नृत्य, संगीत व नाटक की प्रस्तुति दी। इस दौरान स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद मंच पर बॉलीवुड सितारों ने अपने अनुभव साझा कर स्टूडेंट्स को प्रेरित किया। मशहूर गायक मान सिंह और गोरा सिंह की शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों का दिल जीत लिया। उनके संगीत ने सभी को झूमने पर मजबूर किया। स्कूल निदेशक नरेंद्र यादव ने कहा यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हम 25 वर्षों का सफर पूरा कर चुके हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सरला यादव, सचिव वरूण यादव, एनएस कॉडिया, राधिका यादव, कुमुद यादव, रोनित यादव, लक्ष्य यादव, गौतम यादव, तनुश्री शर्मा, सरिका नरूका, सलाखा व राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।


