राजनांदगांव नगर निगम रिजल्ट….कुछ देर में वोटों की गिनती:BJP से मधुसूदन यादव और कांग्रेस से निखिल समेत​​​​​​​ महापौर के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में

राजनांदगांव नगर निगम के लिए मतगणना अब से कुछ देर में शुरू हो जाएगी। इस नगरीय निकाय चुनाव में 75.82% वोटिंग हुई है। जिले के पांच नगरीय निकायों में 76.77 प्रतिशत पुरुषों और 74.93 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही 60 प्रतिशत तृतीय लिंग के मतदाताओं ने भी वोट डाले। यहां महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में है और 51 वार्ड से 176 पार्षद चुनाव लड़ रहे है। 120 वार्डों में कुल 235 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने जाएंगे। सबसे पहले महापौर के नतीजे घोषित होंगे, इसके बाद पार्षदों के नामों का ऐलान होगा। मतगणना केंद्र में ये चीजें हैं बैन निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक मतगणना स्थल में एजेंट या कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच जैसे गैजेट लेकर भीतर नहीं जा सकते। BJP-कांग्रेस के बीच मुकाबला भाजपा से पूर्व सांसद और पूर्व महापौर मधुसूदन यादव और कांग्रेस से युवा नेता निखिल द्विवेदी (36) चुनावी मैदान में है। बता दें कि निखिल सबसे कम उम्र के महापौर प्रत्याशी हैं। 1 लाख 35 हजार वोटर राजनांदगांव नगर निगम चुनाव में कुल 1 लाख 35 हजार मतदाता है, जिनमें 87 हजार 562 पुरुष, 94 हजार 228 महिला और 5 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। डोंगरगढ़ नगर पालिका में वोटिंग नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ में अध्यक्ष सहित 24 वार्ड पार्षदों के लिए मतदान हुआ। यहां करीब 28 हजार वोटर्स है। वहीं नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया और लालबहादुर नगर में अध्यक्ष सहित 15-15 वार्ड पार्षदों का चुनाव हुआ। डोंगरगांव में 11,942, छुरिया में 3,072 और लालबहादुर नगर में 3,590 मतदाता हैं। प्रत्येक नगर पंचायत में 15-15 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। राजनांदगांव नगर निगम में 176 पार्षद प्रत्याशी मैदान में

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *