जगदलपुर निगम रिजल्ट…कुछ देर में वोटों की गिनती:बीजेपी से संजय और कांग्रेस से मलकीत समेत 5 मेयर प्रत्याशी मैदान में, 69% हुई है वोटिंग

जगदलपुर नगर निगम में आज सुबह 9 बजे से मेयर और पार्षद के लिए धरमपुरा के स्ट्रॉन्ग रूम में वोटों की गिनती शुरू होगी। यहां करीब 69% मतदान हुआ है। मेयर के लिए 5 और वार्ड पार्षद के लिए 154 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद है। शहर सरकार किसकी होगी आज यह तय हो जाएगा। अहम मुकाबला भाजपा के संजय पांडेय और कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू के बीच है। जगदलपुर में कुल 124 पोलिंग बूथ बनाए गए थे, जहां मतदान हुआ। यहां कुल 1 लाख 436 मतदाता है। जिसमें 47 हजार 557 पुरुष और 52 हजार 852 महिला मतदाता है। वहीं तृतीय लिंग के 27 वोटर्स हैं। पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा है। काउंटिंग हाल में मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने पर रोक राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना हाल में मोबाइल फोन, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। कोई भी व्यक्ति मतगणना हाल के अंदर यह सब नहीं ले जा सकेगा। हालांकि, निर्वाचन कार्य से संबंधित ऐसे अधिकारी, जिन्हें मतगणना हाल में प्रवेश की अनुमति है, वे आवश्यक संचार व्यवस्था के तहत मोबाइल फोन अपने साथ रख सकेंगे। वहीं, मतगणना हाल के भीतर उनका उपयोग नहीं कर सकेंगे। अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। 7 लोगों ने भरा था नामांकन जगदलपुर में मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के अलावा 5 कैंडिडेट्स चुनावी अखाड़े में भाग्य आजमाने उतरे हैं। स्क्रूटनी के बाद 7 लोगों के नामांकन सही पाए गए थे। जिसमें नाम वापसी के अंतिम दिन 2 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया था। अब मेयर कुर्सी के लिए 5 के बीच चुनावी दंगल है। मेयर के 5 प्रत्याशी मैदान में पार्षद के 154 प्रत्याशी मैदान में ……………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… जगदलपुर नगर निगम में अब तक 69% मतदान: ड्यूटी पर तैनात जवान को पड़ा मिर्गी का दौरा, मेयर-पार्षद उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद जगदलपुर नगर निगम में महापौर के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। अब तक 69% वोटिंग हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह, पूर्व विधायक, बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी, कलेक्टर-एसपी समेत 1 लाख से अधिक मतदाताओं ने वोट डाला। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *