बिलासपुर नगर निगम में आज 9 बजे से मेयर और पार्षद के लिए कोनी के आईटी भवन में वोटों की गिनती शुरू होगी। यहां करीब 55% मतदान हुआ है। मेयर के लिए 8 और वार्ड पार्षद के लिए 272 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद है। आज इसके नतीजे आएंगे। शहर सरकार किसकी होगी यह तय हो जाएगा। अहम मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। वहीं, वार्ड क्रमांक-13 में BJP पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिया गया था। बिलासपुर निगम में कुल मतदाता 5 लाख 6 हजार 162 हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 2 लाख 51 हजार 322 और महिला मतदाता 2 लाख 54 हजार 771 है। 6 कमरों में 76 टेबल, ढाई से ज्यादा कर्मचारी करेंगे गिनती कोनी के स्ट्रॉन्ग रूम के 6 कमरों में 76 टेबल लगाए जाएंगे। 70 वार्डों की गणना के लिए 70 टेबल तो ज्यादा ईवीएम वाले वार्डों के लिए 6 अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की गई है। शासकीय कर्मचारियों के डाले गए ईडीसी वोट की गिनती के लिए 2 अलग टेबल लगाए गए हैं। हर टेबल पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। यानी 84 टेबलों पर 252 कर्मचारी तैनात रहेंगे। वहीं, 10 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व रहेंगे। शुक्रवार को इन कर्मचारियों को मतगणना स्थल पर प्रशिक्षण दिया गया। इन 18 वार्डों में डबल ईवीएम, इसलिए 6 अतिरिक्त टेबल वार्ड क्रमांक 4, 16, 21, 23, 24, 25, 26, 29, 35, 36, 42, 43, 47, 50, 52, 58, 61 और 70 में डबल मशीन लगाई गई थी। क्योंकि यहां पार्षद प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा थी। इन वार्डों के लिए एक-एक टेबल तो लगेगा ही। वहीं कुल 6 टेबल अलग से लगाए हैं। ताकि यहां के नतीजे आने में देर न हो। वार्ड क्रमांक 70 में 14 बूथ हैं। यहां 28 ईवीएम में वोटिंग हुई है। यदि अतिरिक्त टेबल नहीं लगाई जाएगी, तो नतीजे आने में देर होगी। 8 मेयर प्रत्याशी चुनावी मैदान में काउंटिंग हाल में मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने पर रोक राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना हाल में मोबाइल फोन, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। कोई भी व्यक्ति मतगणना हाल के अंदर यह सब नहीं ले जा सकेगा। हालांकि, निर्वाचन कार्य से संबंधित ऐसे अधिकारी, जिन्हें मतगणना हाल में प्रवेश की अनुमति है, वे आवश्यक संचार व्यवस्था के तहत मोबाइल फोन अपने साथ रख सकेंगे। वहीं, मतगणना हाल के भीतर उनका उपयोग नहीं कर सकेंगे। अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। वोटिंग के दिन हुई थी मारपीट 11 फरवरी को वोटिंग के दिन मतदान केंद्र के बाहर कार्यकर्ताओं के बीच कई जगह मारपीट और झूमाझटकी हुई थी। बीजेपी-निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों में मारपीट में मंडल-अध्यक्ष जख्मी हो गए। जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं, वार्ड-31 में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पर EVM लूटने की कोशिश का आरोप लगा था। जानिए पिछले चुनाव में कितने फीसदी हुई थी वोटिंग 2019 के निगम चुनाव में बिलासपुर नगर निगम में 57.11 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जबकि जिले के सभी निकायों को मिलाकर औसत 60 फीसदी वोटिंग हुई थी। इससे पहले 2014 के चुनाव में 56 फीसदी मतदान हुआ था। काफी प्रचार प्रसार के बाद भी राज्य निर्वाचन आयोग वोटिंग का प्रतिशत नहीं बढ़ा पा रहा है। पार्षद के लिए 272 प्रत्याशी चुनावी मैदान में …………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बिलासपुर नगर निगम में 55% वोटिंग: बीजेपी-निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों में मारपीट, मंडल-अध्यक्ष जख्मी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, EVM लूटने की कोशिश बिलासपुर नगर निगम में चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से 5 बजे तक मतदान हुआ है। यहां करीब 55% वोटिंग हुई है। डिप्टी सीएम अरुण साव, बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी, हाईकोर्ट के जज, कलेक्टर-एसपी, पूर्व विधायक समेत 5.96 लाख मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पढ़ें पूरी खबर…


