चिरमिरी नगर निगम में आज कुछ देर में मेयर और पार्षद के लिए वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। यहां करीब 66.82% मतदान हुआ है। मेयर के लिए 4 और वार्ड पार्षद के लिए 145 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद है। आज इसके नतीजे आएंगे। शहर सरकार किसकी होगी यह तय हो जाएगा। अहम मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने जाएंगे। सबसे पहले महापौर के नतीजे घोषित होंगे, इसके बाद पार्षदों के नामों का ऐलान होगा। मतगणना केंद्र में ये चीजें हैं बैन निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक मतगणना स्थल में एजेंट या कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच जैसे गैजेट लेकर भीतर नहीं जा सकते। चिरमिरी नगर निगम चुनाव में कुल 54,188 मतदाता हैं, जिनमें से 27,594 पुरुष और 26,594 महिलाएं हैं। इस चुनाव में जिले में कुल 68 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 1,500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। 4 मेयर प्रत्याशी चुनावी मैदान में 145 पार्षद प्रत्याशी चुनावी मैदान में


