अंबिकापुर निगम रिजल्ट…कुछ देर में वोटों की गिनती:बीजेपी से मंजूषा और कांग्रेस से अजय समेत 6 मेयर प्रत्याशी मैदान में, 63.10% हुई है वोटिंग

अंबिकापुर नगर निगम में आज सुबह 9 बजे मेयर और पार्षद के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू होगी। यहां करीब 63.10% मतदान हुआ है। मेयर के लिए 6 और 48 वार्ड पार्षद के लिए 124 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद है। शहर सरकार किसकी होगी आज यह तय हो जाएगा। अहम मुकाबला भाजपा की मंजूषा भगत और कांग्रेस के अजय तिर्की के बीच है। अंबिकापुर नगर निगम में 143 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुरक्षा में 500 से अधिक जवान और 700 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। चुनाव में एम 2 टाइप के ईव्हीएम का इस्तेमाल हुआ। इसमें एक ही बैलेट यूनिट पर महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के मत डाले गए। पहले डाक मतपत्रों की होगी गिनती मतगणना में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। हालांकि इनकी संख्या करीब 15 बताई गई है। डाक मतपत्रों की गणना के तत्काल बाद ईवीएम की गिनती शुरू की जाएगी। मतगणना कक्ष एक में 1 से 16 तक, मतगणना कक्ष दो में 17 से 32 तक और मतगणना कक्ष तीन में 33 से 48 तक होगी। दो घंटे में आ जाएंगे परिणाम मतगणना में वार्ड क्रमांक 1, 3, 15, 17, 18, 25, 30, 34, 38, 42, 48 की काउंटिंग दो राउंड में, वार्ड क्रमांक 4, 6, 7, 8, 11, 12, 13, 14, 16, 19, 20, 21, 22, 23, 26, 27, 28, 29, 32, 33, 35, 37, 38, 44, 45 की गिनती तीन राउंड में, वार्ड क्रमांक 2, 5, 9, 10, 24, 31, 39, 40, 41, 46, 47 की गिनती चार राउंड में होगी। सरगुजा जिले के लखनपुर और सीतापुर में 15-15 वार्ड है। जहां 15 टेबल निर्धारित किए गए हैं जोकि एक-एक राउंड में मतगणना होगी। इन सबके परिणाम दो घंटे में आ जाएंगे। काउंटिंग हाल में मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने पर रोक राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना हाल में मोबाइल फोन, कार्डलेस फोन, वायरलेस सेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। कोई भी व्यक्ति मतगणना हाल के अंदर यह सब नहीं ले जा सकेगा। हालांकि, निर्वाचन कार्य से संबंधित ऐसे अधिकारी, जिन्हें मतगणना हाल में प्रवेश की अनुमति है, वे आवश्यक संचार व्यवस्था के तहत मोबाइल फोन अपने साथ रख सकेंगे। वहीं, मतगणना हाल के भीतर उनका उपयोग नहीं कर सकेंगे। अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। 6 मेयर प्रत्याशी मैदान में महिला वोटर्स की संख्या अधिक अंबिकापुर निगम में 1 लाख 21 हजार 454 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 59 हजार 644 और महिलाओं की संख्या 61 हजार 800 है। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 10 हैं। मतदान के दिन निर्वाचन इलाके में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। 124 पार्षद प्रत्याशी मैदान में ………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… अंबिकापुर नगर निगम में अब तक 63.10% मतदान: फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद, मंजूषा भगत बोली- भाजपा जीतेगी, पूरे नगर का होगा विकास अंबिकापुर नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ है। अब तक 63.10% वोटिंग हुई है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी समेत एक लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अहम मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 15 फरवरी को इसके नतीजे आएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *