दुर्ग नगर निगम में आज कुछ देर में मेयर और पार्षद के लिए वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। यहां करीब 63.78% मतदान हुआ है। मेयर के लिए 2 और वार्ड पार्षद के लिए 228 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद है। आज इसके नतीजे आएंगे। शहर सरकार किसकी होगी यह तय हो जाएगा। अहम मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने जाएंगे। सबसे पहले महापौर के नतीजे घोषित होंगे, इसके बाद पार्षदों के नामों का ऐलान होगा। मतगणना केंद्र में ये चीजें हैं बैन निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक मतगणना स्थल में एजेंट या कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच जैसे गैजेट लेकर भीतर नहीं जा सकते। दुर्ग नगर निगम में कुल वोटर 2 लाख 37 हजार 955 वोटर हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 16 हजार 33 और महिला मतदाता 1 लाख 21 हजार 896 है। वहीं, यहां 265 मतदान केंद्र बनाए गए थे। पार्षद के लिए 228 प्रत्याशी चुनावी मैदान में


