रायगढ़ निगम रिजल्ट,कुछ देर में वोटों की गिनती:बीजेपी से जीवर्धन और कांग्रेस से जानकी समेत 7 मेयर प्रत्याशी मैदान में, 69.68% हुई है वोटिंग

रायगढ़ नगर निगम में आज कुछ देर में मेयर और पार्षद के लिए वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। यहां करीब 69.68% मतदान हुआ है। मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद है। आज इसके नतीजे आएंगे। शहर सरकार किसकी होगी यह तय हो जाएगा। अहम मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने जाएंगे। सबसे पहले महापौर के नतीजे घोषित होंगे, इसके बाद पार्षदों के नामों का ऐलान होगा। मतदान केंद्र में ये चीजें हैं बैन निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक मतगणना स्थल में एजेंट या कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच जैसे गैजेट लेकर भीतर नहीं जा सकते। सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम रायगढ़ जिले के 1 लाख 40 हजार 884 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 70 हजार 399 और महिला मतदाता 70 हजार 468 हैं। रायगढ़ में 172 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। वहीं वार्ड नंबर 18 से पूनम सोलंकी और वार्ड नंबर 45 से नारायण पटेल पहले ही निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके हैं। पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *