तुमड़ीबोड़| वीर शहीद जगत कंवर की स्मृति में समीपस्थ आदिवासी बाहुल शहीद ग्राम आलीखूंटा में 15 फरवरी को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। रमेश कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 15 फरवरी को और समापन 16 फरवरी को होगा। इस कबड्डी प्रतियोगिता में अतिथि भी शामिल होंगे। आयोजक न्यू सेवन स्टार क्लब एवं समस्त ग्रामवासी हैं।


