रांची | प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी नेताओं ने सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि वह नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उनका नाम सामने आते ही एक सादगी और सौम्यता की प्रतिमूर्ति उभर आती है। वह बड़ी आसानी से अपने वाक-चातुर्य के बल पर विरोधियों को परास्त करने के लिए जानी जाती थीं। अपनी क्षमता और मेधा के आधार पर नारी शक्ति किस प्रकार राजनीति में अपना लोहा मनवा सकती है, इसका एक सफल उदाहरण सुषमा स्वराज जी हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में विकास प्रीतम, हेमंत दास, अशोक बड़ाईक, पंकज सिन्हा, मनोज दूबे, सीमा सिंह, बबिता वर्मा, संजय जायसवाल, योगेंद्र लाल आदि थे।


