रांची | झामुमो सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम शिबू सोरेन का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में रूटीन जांच चल रहा है। उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बीते रविवार को उनके पुत्र सीएम हेमंत सोरेन चार्टर प्लेन से पिता को दिल्ली ले गए थे। पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि गुरुजी जल्द ही रांची लौटेंगे। उनके स्वास्थ्य की जांच अंतिम चरण में है। शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन के रांची लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन शिबू सोरेन की स्वास्थ्य जांच पूरी नहीं हो पाने के कारण वे रांची नहीं आए। सीएम की प|ी व विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार को दिल्ली गईं। कुछ जरूरी जांच पूरी होते ही वे लोग रांची आ जाएंगे।


