रांची| ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल स्किल डेवलपमेंट की ओर से आयोजित आर्यभट्ट राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता परीक्षा में चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल के विद्यार्थी रमित सिंह ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। रमित सिंह ने दोनों राउंड में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। रमित सिंह को एआईसीटीएसडी की ओर से प्रमाणपत्र, पुरस्कार राशि व अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया है। स्कूल की निदेशक डॉ. माया कुमार, एसके सिन्हा व प्रिंसिपल ने बधाई दी।


