मारवाड़ी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

रांची | मारवाड़ी कॉलेज, रांची में शुक्रवार को एनसीसी कैडेट ने पुलवामा में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। एनसीसी के केयर टेकर ऑफिसर डॉ. अवध बिहारी महतो ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कहा सारा देश उनके बलिदान का ऋणी हैं। उपस्थित सारे कैडेटों ने भी शहीदों के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया और श्रद्धांजलि दी। मौके पर सीनियर अंडर ऑफिसर सागर कुमार सिंह, सीनियर अंडर ऑफिसर नीतू मांझी, अंडर ऑफिसर रोशन लाल, अंडर ऑफिसर गायत्री कुमारी, रवि विश्वकर्मा, अंकित कुमार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *