रांची | रांची वीमेंस कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग ने वन, पर्यावरण व जलवायु विभाग के सौजन्य से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी पर्यावरण के बेहतरी के लिए हरित विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवीनतम नवाचार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। शुक्रवार को संगोष्ठी के अंतिम दिन प्रो. डॉ. विनीता सिंह, डॉ. जेपी मिश्रा, डॉ. रीना भदानी, डॉ. जीपी त्रिवेदी मौजूद रहे।


