केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का 19 को आएंगे उमरिया:जबलपुर-कटनी के कार्यक्रमों के बाद बांधवगढ़ में करेंगे नाइट स्टे

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी 19 फरवरी को मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम दिल्ली से शुरू होगा, जहां से वे सुबह 10:10 बजे प्रस्थान करेंगे। सबसे पहले वे सुबह 11:35 बजे जबलपुर पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दोपहर 3 बजे जबलपुर से रवाना होकर मंत्री शाम 4:30 बजे कटनी पहुंचेंगे। यहां भी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5 बजे वे बांधवगढ़ नेशनल पार्क के लिए निकलेंगे। बांधवगढ़ में ही उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।अगले दिन 20 फरवरी को वे पूरा दिन बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बिताएंगे। 21 फरवरी को सुबह 7 बजे वे बांधवगढ़ से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस तरह उनका तीन दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा संपन्न होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *