बायपास पर निर्माण के कारण और देवास नाका पर आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस ने मेगा प्लान बनाया है। जब तक यहां निर्माण कार्य होंगे तब तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। जिन वाहनों को देवास से राऊ जाना है उन्हें मांगलिया से ही सांवेर रोड भेज दिया जाएगा। वहां से अरबिंदो हॉस्पिटल से सुपर कॉरिडोर होते हुए धार रोड भेजा जाएगा। इसी रूट पर राऊ से देवास आने वाले वाहनों को भी भेजा जाएगा। दरअसल, बायपास के दो किमी हिस्से में निर्माण कार्य के कारण पुलिस और प्रशासन दोनों ही कोई पुख्ता डायवर्शन प्लान लागू नहीं कर पाए हैं। अब अफसर यहां का रूट पूरी तरह से भारी वाहन मुक्त करना चाहते हैैं। एडिशनल सीपी मुख्यालय मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन बाद बायपास के डायवर्शन को लेकर मीटिंग है। इसमें भारी वाहनों के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है। यह लागू हुआ तो पूरे इलाके में कहीं भी बड़ा जाम नहीं लगेगा। खंडवा रोड वाले भी नहीं आ पाएंगे, इसी मार्ग से जाएंगे अफसरों का कहना है कि खंडवा या राऊ रोड से आने वाले भारी वाहनों को भी बायपास पर जाने नहीं देंगे। वे भी नावदा पंथ होते हुए सुपर कॉरिडोर से सांवेर रोड होते हुए मांगलिया-शिप्रा पहुंचेंगे। हालांकि वाहनों को इसके लिए 30 से 40 किमी लंबा फेरा लेना होगा। फिर भी यह शहर हित में है। 2 क्रेन 24 घंटे तैनात रहेंगी डायवर्शन के दौरान छोटे वाहनों और स्कूल बसों को निर्माणाधीन मार्ग के पास सर्विस रोड से ही भेजेंगे। एनएचएआई की 2 क्रेनें यहां 24 घंटे तैनात रहेंगी। ताकि वाहन खराब होने पर उसे हटा दें। देवास नाका से भेजना था अफसरों का कहना है कि पहले यहां से देवास नाका होते हुए डायवर्शन प्लान लागू करना था, लेकिन अब वहां भी ब्रिज के निर्माण कार्य होना है। वहां इसलिए भारी वाहनों को एबी रोड से भी दूर रखेंगे। इन कारणों से लगता है जाम


