इन्वेस्टर्स मीट को लेकर तैयारी जोरों पर:भिंड के 103 उद्योग प्रबंधकों ने कराए रजिस्ट्रेशन; 22 उद्योगपति ने दिखाई निवेश में रूचि

भोपाल में 24-25 फरवरी को आयोजित होने वाली इन्वेस्टर्स मीट को लेकर भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 103 उद्योग प्रबंधकों ने मीट में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 22 उद्योगपतियों ने जिले में 10,000 करोड़ रुपए के नए उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखाई। कलेक्टर ने उद्योग प्रबंधकों से की चर्चा बैठक में कलेक्टर ने उद्योग प्रबंधकों से इन्वेस्टर्स मीट में भाग लेने के लिए समय पर रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया। एमआईडीसी प्रबंधक अमन कुमार ने जानकारी दी कि मालनपुर से 103 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। शिकायतें और समाधान: मालनपुर में बस स्टैंड निर्माण पर जोर बैठक में कलेक्टर ने मालनपुर में बस स्टैंड बनाने के लिए नगर परिषद और एमपीआरडीसी को जमीन की तलाश के निर्देश दिए। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा- भोपाल इन्वेस्टर्स मीट को लेकर उद्योग प्रबंधकों के साथ बैठक की गई। उनकी समस्याओं को सुना गया और समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बैठक में 22 उद्योग पतियों ने दस हजार का इन्वेस्ट किए जाए जाने में रूचि दिखाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *