मुरैना में कुत्ता मुंह में दबाए था नवजात का शव:राहगीरों ने छुड़ाया, नहीं हुई शिनाख्त; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मुरैना में कोतवाली थाना क्षेत्र के एमएस रोड स्थित पुराना चुंगी नाका के पास शुक्रवार शाम कुत्ता नवजात का शव मुंह में दबाए दिखा। राहगीरों की नजर जब इस मंजर पर पड़ी, तो उन्होंने नवजात को कुत्ते से छुड़ाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव की पहचान और उसे फेंकने वाले का पता नहीं चल सका है। मौके से गुजर रहे यातायात थाना प्रभारी संतोष भदौरिया भीड़ को देखकर रुके और मामले की गंभीरता को समझते हुए कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लिया। नवजात को किसने फेंका, पुलिस जांच में जुटी इस घटना के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात को किसने और क्यों सड़क पर फेंका। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि किसी संदिग्ध की पहचान हो सके। इसके अलावा, पुलिस अस्पतालों और नर्सिंग होम से भी जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नवजात का शव किसी ने सड़क किनारे फेंक दिया था, जिसे कुत्ता घसीटकर ले जा रहा था। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात जन्म के बाद मृत था या उसकी मृत्यु बाद में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *