जयपुर के गोपालपुरा बाईपास स्थित इंस्टीट्यूट के खिलाफ शनिवार को बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने मोर्चा खोल विरोध शुरू किया। स्टूडेंट्स ने कहा- इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट द्वारा बीच कोर्स में ही फैकल्टी को बदल दिया गया है। इसकी वजह से हमारा कोर्स अधूरा रह गया है। ऐसे में जब तक इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट पुरानी फैकल्टी को फिर से जॉइन करवाकर हमारा कोर्स पूरा नहीं करवाएगा। हमारा विरोध जारी रहेगा। गोपालपुर स्थित इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले करण ने कहा- मेरे जैसे काफी स्टूडेंट्स पुरानी फैकल्टी को देख इंस्टीट्यूट में पढ़ने आए थे। बीच कोर्स में ही बिना स्टूडेंट्स को जानकारी दिए ही इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट ने फैकल्टी को हटा दिया है। इसकी वजह से हमारा कोर्स भी बीच में ही अटक गया है। ऐसे में जब तक इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट द्वारा आप पुरानी फैकल्टी को फिर से रिज्वॉइन करवाकर हमारी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा। तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा। स्टूडेंट्स के बढ़ते प्रदर्शन के बाद शिप्रा पत्र थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स को समझाइश कर शांत करने की कोशिश की। स्टूडेंट्स अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट से बात कर छात्रों की मांग को सोमवार तक पूरा करने की सहमति बनी है। लिखित आश्वासन नहीं मिलने की वजह से स्टूडेंट्स का विरोध जारी है।


