बलौदाबाजार नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा:8 में से 5 सीटों पर जीत, अशोक जैन अध्यक्ष बने;भाटापारा में BJP के अश्विनी शर्मा विजयी

बलौदा बाजार जिले में नगरीय निकाय चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने कुल 8 सीटों में से 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। नगर पालिका बलौदा बाजार में भाजपा के अशोक जैन ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। भाटापारा में भी भाजपा के अश्विनी शर्मा विजयी हुए हैं। सिमगा से निर्दलीय उम्मीदवार हरदीप सिंह ने जीत हासिल की। वहीं, नगर पंचायत पलारी और रोहांसी में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने बाजी मारी, जहां क्रमशः गोपी साहू और नंदेश्वर साहू विजयी घोषित हुए। लवन में शिवमंगल चौहान, टुंडरा में छत्र राम साहू और कसडोल में नागेश्वर साहू ने भाजपा के लिए जीत दर्ज की। मतगणना के लिए सभी विकासखंडों में पुख्ता व्यवस्था की गई थी। बलौदा बाजार नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने अपनी जीत के बाद विकास का एजेंडा साझा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *