7 महीने से फरार गांजा तस्करी का आरोपी पकड़ा:सिर पर ​था 1100 रुपए का इनाम, टॉप-10 अपराधियों में शामिल है आरोपी

झालावाड़ की पगारिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भवानीमंडी में दर्ज गांजा तस्करी के मामले में 7 महीने से फरार चल रहे टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसपी ऋचा तोमर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी प्रहलाद सिंह (31) डग थाना क्षेत्र के दोबड़ा का रहने वाला है। आरोपी पर 1100 रुपए का इनाम घोषित था और वह पिछले 7 महीनों से फरार चल रहा था। यह मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें 6.50 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने जिला स्तर पर चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित अपराधी और स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें उन्हें यह सफलता मिली। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *